फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा 40 हजार यात्रियों की जेब ढीली

Wed, 08 Feb 2023 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत। परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। उसके मुताबिक जिन रूटों पर टोल टैक्स है, उन पर बसों का किराया ज्यादा बढ़ा है। सामान्य बसों का किराया अब एक रुपये पांच पैसे से बढ़ाकर एक रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर रखा है। उधर, यात्रियों का कहना है कि महंगाई से आमजन पहले से ही परेशान है। ऐसे में किराया बढ़ाना गलत है।
बड़ौत डिपो के अनुसार निगम की 59 और 48 बसें अनुबंधित हैं। जिनमें रोजाना लगभग 40 हजार यात्री सफर करते हैं। बस संचालन प्रभारी नरेंद्र मान ने बताया कि बड़ौत-शामली मार्ग पर जिवाना के समीप टोल टैक्स है। उन पर बसों का किराया बढ़ाए गए किराए से सात रुपये अतिरिक्त यात्रियों से वसूला जाएगा। जिन रूटों पर टोल टैक्स नहीं है उन पर सामान्य किराया देना पड़ेगा। बताया कि पहले सामान्य बसों का किराया एक रुपये पांच पैसे था। अब एक रुपये 30 पैसे प्रति किलोमीटर रखा है।
विज्ञापन

किराया रूट का नाम दूरी पहले किराया अब किराया
बड़ौत-लोनी मोड तक 45 53 65
बड़ौत-शामली मार्ग 44 59 70
बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग 77 87 109
बड़ौत-मेरठ मार्ग 54 67 76
लोकल रूट पर इस तरह बढ़ाया गया किराया
रूट का नाम दूरी पहले किराया अब किराया बड़ौत से पुसार तक 20 24 29 बड़ौत से दाहा 25 29 36 बड़ौत से भड़ल तक 28 32 39 बड़ौत से छपरौली तक 16 20 24
टोल टैक्स रूट पर बढ़ाया किराया
रूट का नाम दूरी पहले किराया अब किराया
बड़ौत-रमाला-टांडा मार्ग 33 45 53
क्या बोले यात्री
आकाश का कहना है कि तेल की कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर अब देखने को मिला है। किराया बढ़ाना गलत है। रोडवेज ने किराया तो बढ़ा दिया, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है।
मंचवीर का कहना है कि बड़ौत-शामली मार्ग पर जिवाना टोल पर बसों में सवार यात्रियों से पहले से ही सात रुपये अतिरिक्त वसूला जाता है। अब किराया बढ़ाए जाने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रिया का कहना है कि किराया बढ़ाने का विरोध नहीं है, लेकिन बसों में महिलाओं के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं दी गई है। यह ठीक नहीं है। बस के साथ ही स्टेशन पर सुविधाएं ठीक होनी चाहिए।
अक्षय का कहना है कि यात्री सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पहले सुविधाएं बढ़ानी चाहिए, फिर बसों का किराया बढ़ाना ठीक रहता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें