फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक

Fri, 03 Feb 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा में उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर छात्र को अपना अनक्रमांक दर्ज करना होगा। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थी से उनका अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका का क्रमांक प्रत्येक पृष्ठ पर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारी तेज कर दी है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और वाइस रिकार्डर लगवाए गए हैं। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर दिए गए है। परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों के फोटोयुक्त परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर उत्तर पुस्तिका का क्रमांक और छात्र का अनुक्रमांक दर्ज कराया जाएगा। कक्ष निरीक्षक छात्रों ने उत्तर पुस्तिका पर उनका अनुक्रमांक दर्ज कराकर जांच करेंगे। इस बारे में सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है। सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। परीक्षा में कक्ष निरीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं पर उनके अनुक्रमांक और उत्तर पुस्तिका का क्रमांक दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें