बड़ौत। जनपद में इंटरनेट की स्पीड बेहतर नहीं होने के कारण छात्रों समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर ऑनलाइन क्लास करने, वर्चुअल मीटिंग ज्वाइन करने में सबसे अधिक समस्या आती थी, लेकिन अब यह समस्या सुलझती नजर आ रही है, क्योंकि डेनमार्क की कंपनी ब्लू टाउन ने अपनी ब्रांड बैंड सेवा को जनपद में लांच किया है।
बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित शिव शक्ति केबल नेटवर्क के साथ मिलकर कंपनी ने अपनी ब्राडबैंड सेवा को शुरू किया। शिव शक्ति केबल नेटवर्क पर शानदार कार्यक्रम हुआ। इसमें कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में केक काटकर ब्रांड बैंड सेवा की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान कंपनी के आला अधिकारी भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कंपनी के आला अधिकारियों ने यहां मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत भी की।
इस मौके पर कंपनी के उपभोक्ता व्यवसाय प्रमुख विवेक पंकज ने बताया रियायती कीमतों पर यह ब्रांड बैंड सेवा शुरू की है। न्यूनतम 80 एमबीपीएस और अधिकतम 300 एमबीपीएस की स्पीड उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा दी जाएगी। अन्य सभी कंपनियों की तुलना में ब्लू टाउन ब्रांड बैंड सेवा बेहतर है। इस मौके पर कर्नल ब्रह्म पाल, डायरेक्टर श्रवण तोमर, अर्शदीप, अमन जैन, सचिन जैन, टीसी जैन, बाबी बावली, सम्राट तोमर, हैप्पी आदि मौजूद रहे।