संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के मानव महल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमे छात्रों ने समूह बनाकर रंगोली सजाई। प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में ब्लू, ग्रीन, येलो और रेड हाउस को अलग-अलग रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल ने चारों समूह की रंगोली का निरीक्षण करने के बाद ब्लू हाउस को विजेता घोषित किया। येलो हाउस दूसरे और ग्रीन हाउस तीसरे स्थान पर पर रहा। स्कूल के चेयरमैन श्याम सिंह यादव ने विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धीरज वालिया, रेणु शर्मा, मोनू, संतोष यादव, पूजा सहित स्कूल के अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।