बागपत जिले के दस बकाएदारों पर परिवहन विभाग का 49 करोड़ 67 लाख 641 रुपये का बकाया है। विभाग की ओर से बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्यालय में सूची चस्पा कराई गई है। इन बकाएदारों से तहसील स्तर से बकाया की वसूली कराई जाएगी।
सहायक परिवहन अधिकारी नानक चंद शर्मा ने बताया कि जिले के दस बड़े बकाएदारों की कार्यालय में सूची चस्पा कराई गई है। इनमें से सबसे अधिक बकाया छह लाख चार हजार 895 रुपये और सबसे कम चार लाख 41 हजार 35 रुपये का बकाया है।
विभाग की ओर के बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं बकाएदारों से बकाया वसूली के लिए तहसील को पत्र जारी किया गया है। इन बकाएदारों से तहसील स्तर से तहसीलदार और अमीन द्वारा विभाग के बकाया की वसूली कराई जाएगी।