फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
तिलवाड़ा में हुए संघर्ष में घायल बुजुर्ग - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

देवेंद्र और राजू के बीच पुरानी रंजिश को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमेें एक पक्ष के देवेंद्र पुत्र जय भगवान, महिपाल, सतीश, नीतू, सुनीता, सुरेंद्र घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से संतोष पत्नी पालेराम, अनुज, राजू, पालेराम, वीरेंद्र घायल हुए हैं।
पुलिस ने दोनों पक्ष के 12 घायलों का मेडिकल कराया। जहां से चिकित्सकों ने देवेंद्र, अनुज, राजू, सतीश एवं पालेराम को हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर छपरौली ने बताया कि दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें