बारिश से खेकड़ा में पाठशाला रोड़ पर हुआ जलभराव
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने पर आसमान में काले बादल छा गए और बारिश हुई। बारिश होने से नगर के रेलवे रोड, पाठशाला रोड जैन कॉलेज रोड, यादव चौक, मोहल्ला मुंडाला में मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि छह से दस अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को जनपद में 19 एमएम बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने किसानों को फसल संबंधी सलाह देते हुए कहा कि धान की फसल से अधिक उपज लेने के लिए खेत में हमेशा पानी भरा रहना चाहिए। वर्षा ना होने पर कुछ दिन के अंतराल में ही फसल में पानी दें। पशुशाला को साफ सुथरा रखें। ज्वार और मक्का की फसल में अधिक वर्षा होने पर जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें।