फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने किरठल बिजलीघर पर दिया धरना

Fri, 16 Feb 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
किरठल गांव के विद्युत घर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत:कार्यकर्ता
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। किरठल गांव में विद्युत उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन ने धरना दिया। उन्होंंने उपकेंद्र के जेई पर अवैध वसूली करने और किसानों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एक्सईएन को ज्ञापन देकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि गांव के उपकेंद्र पर तैनात एक जेई बिल के नाम पर अवैध वसूली करता है और विरोध करने पर किसानों के साथ अभद्रता करता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने सूचना पर पहुंचे एक्सईएन को ज्ञापन देकर जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरने में जिला प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि चीनी मिलें गन्न्ना बकाया का भुगतान नहीं कर रही है। जिससे किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है।
संगठन को मजबूत बनाने और दिल्ली जाने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने मांगों को लेकर शुक्रवार को भारत बंद को सफल बनाने का भी आह्वान किया। भाकियू के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भारत बंद को सफल बनाने के लिए बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर इकबाल, विनोद, दीपक, विजयपाल, धीरज, इंद्रपाल, हिम्मत सिंह, पिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें