फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन में भाग लेगी भाकियू : नरेश टिकैत

Fri, 16 Feb 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
कासिमपुर खेडी गांव में पत्रकार वार्ता करते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। संवाद
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं की तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेंगे। किसान आंदोलन को लेकर 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली पंचायत में रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए इसका पता नहीं चलता है। कल तक सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले जयंत चौधरी ने अब भाजपा से गठबंधन कर लिया है।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को कासिमपुर खेड़ी गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। सरकार अपने वादों से मुकर गई है। किसानों को अपने हक के लिए फिर से आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो भाकियू भी आंदोलन में भाग लेगी।
उन्होंने शुक्रवार को भारत बंद में सहयोग करने का आह्वान किया। 17 फरवरी को सिसौली में पंचायत की जाएगी। इसमें विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी किसानों के साथ सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। लेकिन आज उनके साथ गठबंधन कर लिया है। उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत को सरकार के साथ गठबंधन करने से पहले सलाह मशवरा करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें