फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना नदी तटबंध पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Fri, 16 Feb 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
वायरल हुई विडियो में खेकड़ा क्षेत्र के सांकरौद गांव के जंगल में बैठा तेंदुआ। स्रोत:विडियोग्रैब
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सांकरौद गांव के जंगल में यमुना नदी के तटबंध पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तटबंध से जा रहे एक ट्रक चालक ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में तेंदुआ तटबंध पर बैठा नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों सेे तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांकरौद गांव के जंगल में करीब छह महीने पहले ग्रामीणों को यमुना नदी तटबंध पर तेंदुआ दिखाई दिया। लेकिन तब वन विभाग की टीम तेंदुए को नहीं पकड़ सकी। बुधवार को फिर यमुना नदी तटबंध पर तेंदुआ दिखाई दिया। तटबंध से जा रहे एक ट्रक चालक ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में तेंदुआ तटबंध पर बैठा दिखाई दे रहा है। इसके बाद तेंदुआ तटबंध से गन्ने के खेतों में जाता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो सांकरौद यमुना नदी पुस्ते का बताया जा रहा है।
तेंदुए का वीडियो वायरल होने से सांकरौद, सुभानपुर और मवीकलां आदि गांव के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र धामा, हरबीर सिंह, विनोद कुमार, प्रवेश कुमार, मनोज कुमार आदि ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें