फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिवाना टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दस किमी के दायरे में आने वाले गांववालों को टोल फ्री कराने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

रमाला। जिवाना टोल प्लाजा पर रविवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों की जनता को टोल फ्री कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिवाना टोल प्लाजा पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। राजेंद्र सिंह ने कहा कि देश में अन्य हाईवे पर बने टोल प्लाजा के दस किमी दायरे में आने वाले क्षेत्र की जनता को टोल फ्री रखा गया है, लेकिन जिवाना में लोगों से टोल वसूल रहा है। इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। टोल प्लाजा के इंचार्ज दीपक बामनौली धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए एक माह का 270 रुपये का मासिक पास बनाया जा रहा है। पास बनवाने के बाद क्षेत्र के लोग दिन में कई बार आ जा सकते हैं। इसमें जुल्ला चौधरी, सुरेश मुखिया, अमरेश, राजपाल सिंह, देवेंद्र, अनिल, सतेंद्र, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें