फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा विधायक और पूर्व विधायक ने किया सरेंडर, जमानत मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव 2007 में बिनौली थाने में दर्ज हुए आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में भाजपा विधायक व पूर्व विधायक ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बरनावा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी के कार्यालय का 29 मार्च 2007 को जिवाना गुलियान गांव में उद्घाटन किया गया था। जहां बिना अनुमति भीड़ इकट्ठा होने पर पुलिस ने प्रत्याशी सतेंद्र सोलंकी, वर्तमान में भाजपा विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राजू सिरसली, हरेंद्र सोलंकी, रामपाल सिंह यादव, अप्पू प्रधान समेत कई नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक योगेश धामा और बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें