फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों का शिलान्यास करके भूल जाती है भाजपा सरकार: जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बिनौली। रालोद के समरसता अभियान के तहत चलो गांव की ओर कार्यक्रम में रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अहैड़ा, बाघू, गाधी, ब्राह्मणपुट्ठी, बिचपड़ी, बुढ़ेडा, दोज्जा, धनौरा सिलवरनगर में लोगों की नब्ज टटोली। इन सभी जगहों पर नुक्कड़ सभाओं में जयंत ने भाजपा सरकार पर जमकर शब्दों के वार किए।
विज्ञापन

दोज्जा समेत कई गांवों में चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कार्यों का शिलान्यास करके भूल जाती है। इस बार चुनावी लड़ाई आसान नही है, बहुत कड़ी लड़ाई है। विपक्ष हमसे संसाधनों, प्रचार तंत्र, सत्ता की हिस्सेदारी, संस्थागत तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात को हावी करने के तौर तरीकों में हमसे आगे है। विपक्ष कहता कुछ है और करके दिखाता कुछ और है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामपाल धामा, राजू तोमर सिरसली, राहुल धामा, श्रीपाल धामा, डॉ. अनिल आर्य, शिवकुमार, यशपाल, महाराम सिंह, प्रधान थान सिंह, सतबीर राठी, वीर सिंह, सुशील वत्स आदि मौजूद रहे।
अहैड़ा में चौधरी जयंत सिंह ने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है और हर किसी के यहां आज भी उनकी यादें हैं। यह परिवर्तन का समय है और कुछ लोग अब चरण सिंह के सिद्धांतों से जुड़े लोगों को कुचलने का प्रयास करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होने देना है और युवा पीढ़ी को भी समझाकर साथ रखना है। इस दौरान विधायक प्रोफेसर अजय कुमार, प्रदेश महासचिव सुभाष गुर्जर, डा. कुलदीप उज्जवल, राजूद्दीन चेयरमैन, कपिल गुर्जर, ओमबीर ढ़ाका, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें