बागपत। सपा के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो गई है। बढ़ती महंगाई के अलावा किसानों का शोषण किया जा रहा है। सरकार की नीति और नियत में खोट है।
सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। देश और प्रदेश में किसान विरोधी सरकार है। जिले में अपराध चरम पर है। बच्चों की हत्या की जा रही है, अगर अपराध नहीं थमा तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
उधर, सपा के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान बिलोचपुरा और गौना गांव पहुंचे। बिलोचपुरा में सात वर्षीय बच्ची के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रदेश सरकार से परिवार को 10 लाख की सहायता और दोषियों को फांसी देने की मांग की। गौना गांव में 12वीं कक्षा के छात्र विकास यादव के परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ राधे गुर्जर, मनीत देवधर, राकेश गुर्जर, अमित, सुमित, कर्मवीर प्रधान, अब्दुल वाहिद कुरैशी, डॉ. रियासत अली ,धर्मपाल दीक्षित, डॉ. राधेश्याम सिंह, ठाकुर विक्रम सूजरा आदि रहे।