फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

Tue, 19 Dec 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत (बाए) और अग्रवाल मंडी टटीरी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दो प्रदेशों में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आतिशबाजी कर ढोल की थाप पर नृत्य किया। एक दूसरी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए विधान सभा चुनाव के बाद सोमवार को नतीजे आए। सुबह सात बजे न्यूज चैनलों पर रुझान आना शुरू हो गया। तभी से लोग टीवी पर टकटकी लगाए बैठे रहे। फोन और व्हाटएप पर भी सीटों के आगे-पीछे होने की जानकारी लेते रहे।

शाम को आए परिणाम के बाद भाजपाइयों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। जीत का जश्न माने के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। ढोल की थाप पर नृत्य कर आतिशबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवंदना चौक पर जश्न मनाया।
विज्ञापन


इसमें नितिन शर्मा, सुदेश चौहान, प्रकाश मलिक, अनिल चौहान, शीतल प्रसाद, जय कुमार, रामकिशन, सुशील, कपिल आदि रहे।  दूसरी तरफ अग्रवाल मंडी टटीरी टटीरी में भी दो राज्य में हुई भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

इसमें सुनील त्यागी, अतुल गोयल, मनोज आर्य, प्रियंका आर्य, विशाल गोयल, सचिन, दिनेश, विनोद, मनोज सिंघल, डॉ. सुभाष त्यागी, कौशल त्यागी, अमित मानव, अशोक सिंघल, अमित जैन आदि रहे।

दूसरी तरफ सरकारी और निजी कंपनियों के दफ्तरों में  अफसरों को दिनभर गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे जानने को उत्सुकता रही। उनके पास आने वाले लोगों से सीटों पर पार्टियों के बढ़त होने की बारे रुझान की जानकारी ले रहे थे।

बड़ौत में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, बिजेंद्र शर्मा, जसवीर सोलंकी, राजन जैन, सचिन जैन, आदेश राणा, अंकुर तोमर, अमित राठी, विश्रूत मित्तल, मनोज विश्नोई, आलोक आर्य, अर्चित, सेंकी, राकेश जैन, अनुज जैन, ललित जैन भूरा, कालूराम रूहेला, नितिन जैन, चिराग जैन, कुलदीप कौशिक आदि ने खुशी मनाई। खेकड़ा में पार्टी कार्यालय मिठाई बांटी गई। नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें