स्वयंसेविकाओं ने फिट रहने का दिया संदेश
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के चल रहे रासेयो शिविर में शुक्रवार को स्वयंसेविकाओं ने लोगों को फिट रहने का संदेश दिया।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. रश्मि निगम की देखरेख में रासेयो गीत के साथ हुआ। शिविर मेें स्वयंसेविकाओं ने फिट इंडिया मूवमेट के तहत नगर के मुख्य मार्गों से साइकिल रैली निकाली और लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. अलका रानी, डा. जोगेंद्र सिंह, डा. जीपी सिंह, डा. वीके द्विवेदी, डा. राजेश गुप्ता, डा. अशोक चौधरी, एसएस राठी, डा. सौरभ, डा. शीतल, डा. पूनम, नितिन, सागर, कृष्णपाल शामिल रहे। वहीं, इसी कॉलेज की चतुर्थ इकाई के एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. गीता रानी की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डा. गीता रानी ने स्वयंसेविकाओं को नागरिकता संशोधन कानून की बारे में जानकारी दी। शिविर में डा. नरेंद्र सिंह, डा. देवेंद्र पाल, डा. उवेंद्र, डा. लोकेंद्र, डा. अमित, डा. राजीव, डा. अमरपाल आदि शामिल रहे।