फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली के शूटरों ने नोएडा में जीते पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। नोएडा दादरी की सतेंद्र कुमार शूटिंग एकेडमी पर हुई 18वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में बिनौली राइफल क्लब के शूटरों में तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते। क्लब पर विजेता शूटरों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कोच सचिन कौशिक ने बताया कि चैंपियनशिप में क्लब के यश तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ, जूनियर और सीनियर मेन स्पर्धा में एक एक स्वर्ण पदक जीता। मनु तोमर ने दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर मेन स्पर्धा में रजत पदक और पिलाना मेरठ में हुई मंडलीय शूटिंग चैंपियनशिप में अर्श तोमर ने कांस्य पदक जीता है। बृहस्पतिवार को क्लब पर प्रधान उपेंद्र धामा, गगन धामा, सुधांशु जैन, राजीव गोस्वामी, नकुल शर्मा ने पदक विजेता शूटरों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें