फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया

विज्ञापन
खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते ड़ीआरएम डिंपी गर्ग और अन्य अधिकारी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। डीआरएम ने बृहस्पतिवार को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नवनिर्मित भवनों, कंट्रोल रूम, रेलवे ट्रैक और कांटो को देखा। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के डीआरएम डिंपी गर्ग दोपहर करीब 12:00 बजे दिल्ली से खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने इलेक्ट्रिक कंट्रोल रूम को देखा। इलेक्ट्रिक सिग्नल, इलेक्ट्रिक लाइन कांटों और रेलवे ट्रैक को चेक किया। इलेक्ट्रिक ट्रेनों के मानकों के अनुरूप तैयार किए गए प्लेटफार्म, पेयजल व्यवस्था और स्टेशन परिसर में बनाई गई रबड़ वाली सड़क को चेक किया।
उन्होंने टिकट वितरण की व्यवस्था देखी। शेष बचे कार्यों को लेकर नाराजगी जता कार्य शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान वाणिज्य निरीक्षक राज, स्टेशन मास्टर बसंत कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में अधिकारी, कर्मचारी रहे अलर्ट
बड़ौत। एडीआरएम रेलवे के द्वारा निरीक्षण किए जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट रहे। हालांकि एडीआरएम खेकड़ा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वापस लौट गए। बृहस्पतिवार को रेलवे एडीआरएम डिंपी गर्ग दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर निरीक्षण के लिए निकले हुए थे। उन्होंने खेकड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों, कर्मचारियों को जब इसकी भनक लगी तो सभी अलर्ट हो गए। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया। जब अधिकारियों को पता चला कि एडीआरएम यहां नहीं रुके और सीधे निकल गए हैं, तो उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें