फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिनौली-बिलौचपुरा मार्ग का 24.60 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिनौली-बिलौचपुरा मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत के लिए शासन ने 24.60 रुपये का बजट जारी किया है। यह बजट रालोद के छपरौली विधायक अजय कुमार के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी और उनकी परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

यह 12.5 किलोमीटर लंबा मार्ग है, जिस पर जगह-जगह गड्ढे थे और इसकी चौड़ाई भी कम थी। इन समस्याओं के कारण यहां कई हादसे हो चुके थे। क्षेत्र के लोग लंबे समय से मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। विधायक अजय कुमार ने लोगों की समस्या को देखते हुए शासन को पत्र भेजा था। उनके प्रयासों के बाद अब बजट को स्वीकृति मिली है। इस मार्ग से 20 से अधिक गांव जुड़े हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि शासन से बजट की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें गड्ढों वाली सड़क से मुक्ति मिलेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से आवागमन सुगम होगा। इससे हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें