बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के समीप ट्रैक्टर से भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका फुफेरा भाई घायल हो गया। दोनों सोनीपत के अकबरपुर बरोटा से शादी के कार्ड बांटने कांधला जा रहे थे।
कांधला निवासी सोनू (45) पुत्र सुभाष अपने फुफेरे भाई सोनीपत के अकबरपुर बरोटा निवासी तुषार के साथ शादी के कार्ड बांटने के लिए रविवार को सोनीपत से कांधला जा रहे थे। वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के समीप पहुंचे। इसी दौरान डिवाइडर पर मुड़ रहे ट्रैक्टर के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें सोनू पुत्र सुभाष की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई तुषार घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।