खेकड़ा। बड़ागांव रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
नगर के मौहल्ला औरंगाबाद निवासी देवेंद्र बुधवार दोपहर करीब बारह बजे बाइक पर सवार होकर बड़ागांव होते हुए खेकड़ा वापस लौट रहा था। जब वह मीतली रजवाहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।