फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुआ हादसा, मृतक मेरठ के सरधना क्षेत्र का रहने वाला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मृतक की पहचान मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र के कालंद निवासी मनीष शर्मा के रूप में हुई। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष गाजियाबाद में काम करता था। रविवार को वह बाइक से बिनौली क्षेत्र के बुढेड़ा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना कस्बा में किया गया पशु कटान,दो गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि रिवर्स पार्क के पास चेकिंग के दौरान होंडा सिटी गाड़ी में गोवंश का मांस ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुर्सलीम पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला कुरैशियान बागपत, शहनवाज पुत्र नजरा निवासी डासना गेट घंटा घर गाजियाबाद है। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वह मांस को बागपत से गाजियाबाद लेकर जा रहे थे। पशु चिकित्सक सोमदेव चौहान से मीट की जांच कराई गई तो पता चला कि मांस मवेशियों (कटरों) का है। मवेशियों का कटान पुराना कस्बा में किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें