संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गुफा वाले बाबा के मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बागपत के सिसाना रोड निवासी दीपक कुमार (38) शामली के कैराना में अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वहां से रविवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर गुफा वाले बाबा के मंदिर के समीप पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दीपक कुमार सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उसे मेरठ लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके वाहन का पता लगाया जा रहा है।