दोघट। बरनावा-दाहा मार्ग पर शनिवार रात आजमपुर मुलसम गांव के निकट चार बदमाशों ने युवक से मारपीट कर बाइक और नकदी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पलड़ी गांव के रहने वाले दीपक पुत्र विक्रम ने बताया कि वह नोएडा की कंपनी से गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मुलसम गांव के निकट स्थित स्कूल के पास पहुंचा तो चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। मारपीट करते हुए बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।