फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली से बागपत आने-जाने वालों के लिए बड़ी खबर...यह रोड होगी टोल फ्री, रात को रहेगी जगमग, कैमरों से है लैस

Mon, 03 Feb 2025 03:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से को दिसंबर 2023 में शुरू कराया जाना था, मगर यह परियोजना एक साल से अधिक समय की देरी से चल रही है। मगर यह रोड सुविधाओं से लैस है। 
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली के अक्षरधाम तक एलिवेटेड सड़क पूरी तरह से आधुनिक बनाई गई है। सौर ऊर्जा से लाइटें जलेंगी तो हाईटेक कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह होगी कि बागपत के लिए यह एलिवेटेड सड़क पूरी तरह से टोल फ्री रहेगी।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के अक्षरधाम से खेकड़ा तक के हिस्से की एलिवेटेड सड़क का निर्माण 1323 करोड़ रुपये से कराया गया है। इसे पहले दिसंबर 2023 में शुरू कराया जाना था, मगर यह परियोजना एक साल से अधिक समय की देरी से चल रही है।
हालांकि अब इसका निर्माण पूरा हो चुका है और इसको वाहनों के लिए खोलना बाकी रह गया है। इसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद खोले जाने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

यह जरूर है कि एलिवेटेड सड़क के निर्माण में आधुनिकता का पूरा ध्यान रखा गया है। यह एक्सिस कंट्रोल रहेगी तो इस पर सौर ऊर्जा से लाइटें जलाई जाएंगी और उनमें भी ऑटो सिस्टम लगाया गया है, जो दिन निकलते ही खुद-बंद हो जाएंगी।
इसके लिए एलिवेटेड सड़क के किनारों पर सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं। इनसे काफी दूर तक सबकुछ साफ दिखाई देगा। इसके अलावा ओवरस्पीड वाहनों के चालान काटे जाएंगे, जिससे हादसे रोके जा सकें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें