बड़ौत। स्वतंत्रता दिवस पर बीआरटी साइकिल राइडर्स ने राइड का आयोजन किया। साइकिल पर तिरंगे लगाकर राइड की शुरूआत नगर के रेलवे स्टेशन से शुरू हुई, जो बिनौली रोड, अग्रसेन चौक, बावली रोड, छपरोली चुंगी, आवास विकास होते हुए पीएन शर्मा पार्क पहुंची, जहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगरपालिका में महत्मा गांधी, बाबा शाहमल को नमन करते हुए अपनी यात्रा समाप्त की। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। ग्रुप के सदस्य केके, चक्षु चौधरी, अपूर्व शर्मा, रजत तोमर, सौरव तोमर, कर्ण, देवांश, नमन शामिल रहे।