फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा  का स्वागत

Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में वंदना चौक पर साइकिल यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए निकली साइकिल यात्रा बृहस्पतिवार को शहर बागपत में पहुंची। इसका सपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, विधान सभा प्रभारी अक्षय खान, रामप्रकाश, जितेंद्र प्रजापति, अशोक यादव ने राष्ट्रवंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साइकिल यात्रा का शुभारंभ कन्नौज से हुआ है। जो प्रदेश के सभी जिलों में घूमकर सरकार की नीतियों का प्रचार और प्रसार करेगी। इसमें नगराध्यक्ष भूरू सभासद, देवेंद्र प्रमुख, प्रदीप ठाकुर, जाहिद फौजी, सौरभ यादव, कृष्णपाल, गुरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। अग्रवाल मंडी टटीरी में भी साइकिल यात्रा का स्वागत किया। इसमें सपा नगराध्यक्ष बिजेंद्र सभासद, अश्वनी मानव, चौधरी नौरंग, सतेंद्र, पवन, प्रशांत, विक्की, विपिन, अश्वनी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें