फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में भूरा और देवेंद्र कोर्ट में पेश

Wed, 13 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कचहरी परिसर में सुरक्षा के बीच पहुंचा देवेन्द्र धनौरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली तिहाड़ जेल से पेशी पर आए दस लाख रुपये का इनामी रह चुका गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा कड़ी पुलिस सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुआ। इसके अलावा बस्ती जेल से आया देवेंद्र धनौरा भी कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश हुआ। उसने अपने गांव के एक व्यक्ति से अपनी जान का खतरा जताया। 
विज्ञापन

देहरादून पुलिस अभिरक्षा से दो एके-47 और एक एसएलआर लूटकर 15 दिसंबर 2014 को छुड़ाए गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा पर दस लाख रुपये का इनाम हुआ था। पुलिस ने उसे पंजाब से गिरफ्तार किया। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस उसे पेशी पर बागपत कोर्ट लेकर पहुंची। कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में उसकी कोर्ट में पेशी हुई।
    इस दौरान उससे मिलने वालों की कचहरी में भीड़ लगी रही।  इसके अलावा दोघट क्षेत्र के धनौरा गांव के देवेंद्र को बस्ती जेल से पुलिस बागपत कोर्ट लेकर पहुंची। उसकी भी कड़ी सुरक्षा में पेशी हुई। देवेंद्र ने कचहरी में कहा गांव का एक व्यक्ति उसकी हत्या करने की फिराक में है। वह कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। उसने अफसरों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कचहरी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने कहा अमित उर्फ भूरा और देवेंद्र धनौरा की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेशी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें