फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकारियों के आश्वासन पर धरना किया समाप्त
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू कार्यकर्ता तहसील में कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार रात 11 बजे धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील में बिना रुपये लिए कोई भी कार्य नहीं किया जाता। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अमरचंद वर्मा व तहसीलदार अभिषेक सिंह के आश्वासन पर शनिवार सुबह 11 बजे धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

भाकियू के दिल्ली-एनसीआर के महासचिव प्रदीप धामा ने बताया कि तहसील कर्मचारी दाखिल खारिज, आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र जैसे कार्यों में अनावश्यक देरी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी बिना रिश्वत लिए कार्य नहीं करते, जिससे लोगों को परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने अफसरों से ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में एसडीएम व तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया और जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर उपेंद्र तोमर, भीम सिंह चौधरी, भूरा सिंह, चौधरी इंद्रपाल सिंह, ठाकुर चमन सिंह, चौधरी हिम्मत सिंह, अंकित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें