फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की रिहाई की मांग को लेकर भाकियू का धरना जारी

विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी को बर्खास्त करने और लखीमपुर खीरी में गिरफ्तार किए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने बताया कि राकेश टिकैत के आह्वान पर प्रदेश भर में बृहस्पतिवार से धरना चल रहा है। कार्यकर्ता शुक्त्रस्वार को भी कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रहे। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ता 75 घंटे बाद धरना समाप्त करेंगे। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने रवैया नहीं बदला तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। धरने में बॉबी, कंवरपाल, धर्मपाल, जगपाल, राजबीर, इंद्रपाल, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें