फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में कहासुनी होने पर परिवार को नीचे उतारकर दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ से आ रही बस में कहासुनी होने पर कुछ युवकों ने अपने साथी बागपत चौराहे पर बुला लिए और परिवार को नीचे उताकर पिटाई की। इनकी गुंडागर्दी का आलम यह था कि परिवार की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और बचने के लिए भागी महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घोसियान मोहल्ले के रहने वाले आबिद पुत्र अय्युब ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम को वह मेरठ से परिवार के सदस्यों को लेकर बस से लौट रहा था। तभी बस में बैठे बागपत के युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। युवकों और उनके साथियों ने बस के बागपत पहुंचते ही उन्हें नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उसकी पत्नी नसरीन, मां सुनाजरी, बहन रजिया को पीटकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पतंगबाजी को लेकर हुई कहासुनी में मारपीट, छह घायल
दोघट। कस्बे में पतंगबाजी को लेकर कहासुनी होने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं, जिनका बिनौली सीएचसी में उपचार कराया गया। विवाद कुलदीप और बबलू पक्ष के बीच हुआ है। मारपीट में दोनों पक्षों के बबलू, देवेंद्र, विपिन, कुलदीप, देवी सिंह, ऋतिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें