संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विभिन्न मांंगों को लेकर भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। इससे पहले पाली गांव में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का आठवां स्थापना दिवस मनाया।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने कहा कि जिले के किसानों की यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण जमीन का कटान होने से जो नुकसान हुआ, उसका मुआवजा मिलना चाहिए। दीक्षित आवार्ड के तहत बागपत के किसानों की भूमि हरियाणा में चली गई थी। मिल के दूषित पानी की वजह से पाली गांव के किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। गांव में पीने का पानी भी दूषित आ रहा है। इस मौके पर राकेश आर्य, वेदराम, धीर सिंह, राजकुमार, गजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।