फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों को मिलेगा पौष्टिक आहार, पराग की दूर होगी तंगहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कुपोषण के खात्मे की जंग में लाभार्थियों को पौष्टिक आहार मिलेगा, तो यूपीपीसीडीएफ (उप्र प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन) द्वारा संचालित पराग की आर्थिक तंगी भी दूर होगी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों के लिए दूध पाउडर और देसी घी की आपूर्ति की जिम्मेदारी यूपीपीसीडीएफ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की देखरेख में लगभग 761 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर लगभग 9082 गर्भवती महिलाएं और 15631 लाभार्थी बच्चे पंजीकृत हैं। लाभार्थियों को अब स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पोषण पोटली में खाद्यान्न देने की व्यवस्था शुरू कराई। निदेशालय ने खाद्यान्न के साथ दूध का पाउडर और देसी घी दिया जाएगा। दूध पाउडर और देसी घी की खरीदारी का यूपीपीसीडीएफ की पराग डेयरी से लेने का निर्णय लिया है। पोषण पोटली में चावल, गेहूं और दाल दी जा रही है। देसी घी और दूध पाउडर की आपूर्ति के लिए पराग से मांग की गई है।
यह मिलेगी मात्रा
बड़ौत। छह माह से तीन वर्ष के बच्चा को एक-एक किलो चावल, गेहूं 750 ग्राम दाल, तीन से छह वर्ष के बच्चा को एक किलो चावल और डेढ़ किलो गेहूं, गर्भवती महिला को एक किलो चावल, दो किलो गेहूं एवं 750 ग्राम दाल और अति कुपोषित बच्चा को डेढ़ किलो चावल, ढाई किलो गेहूं और 500 ग्राम दाल दी जा रही है।
विज्ञापन

भेजी सामग्री
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित सीओ कार्यालय के पीछे स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर 750 ग्राम के 4312 पैकेट और 450 दूध के पैकेट 8776 भेज दिए गए हैं।
ये बोली सीडीपीओ---
बड़ौत। सीडीपीओ सारधा ने बताया कि कार्यालय पर दूध के पैकेट भेज गए है। इनका वितरण जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहली बार हो रहा है जब सुख दूध लाभार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

ये है आंगनबाड़ी केंद्र
बड़ौत- 384
छपरौली-162
बिनौली-215
ये है गर्भवती लाभार्थी
बड़ौत- 3252
छपरौली-2516
बिनौली-3314
ये है लाभार्थी बच्चे
बड़ौत- 5600
छपरौली-4214
बिनौली-5817
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें