फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदीनगर में बेकाबू बस खेत में घुसी

Sat, 29 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। पिलाना-ढिकौली मार्ग पर ट्रक को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। गनीमत रही कि बस नहीं पलटी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। छह घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मेरठ से रटौल जा रही रोडवेज बस जैसे ही पिलाना-चमरावल मार्ग पर चांदीनगर थाने के पास पहुंची। तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। 

बस में सवार रटौल निवासी फारूख, आसू, राहुल, पांची निवासी इसरार, रामकिशन और गुल्लू  घायल हो गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और लोगों ने मिलकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित चालक से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सुमित और सुनील निवासी ढिकौली घायल हो गए। आरोपी चालक कार को लेकर फरार हो गया। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें