फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी शुरू

Tue, 07 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के एसपीसी डिग्री कालेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एनके तनेजा को सम्मानित करते कालेज पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के पृथ्वी भवन स्वर्गीय कालूराम प्रेक्षागृह में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कहा प्रदर्शनी उभरते हुए आर्टिस्टों के लिए बागपत में एक अच्छा प्लेटफार्म है। ग्रामीण आंचल के कलाकार यहां अकर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कॉलेज ने एक शानदार कार्यक्रम आयोजित करके आर्टिस्टों के लिए एक नई पहचान दी। 

उन्होंने कहा कॉलेज देश और प्रदेश ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाए. यह मेरी शुभकामना है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, दिगंबर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, जनता वैदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, एमएम कॉलेज खेकड़ा के प्राचार्य डॉ. रमाशंकर सिंह, प्राचार्य पिंटू मिश्रा, कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र चौहान, अध्यक्ष सत्यपाल चौहान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज की प्रबंध समिति ने  कुलपति प्रो. एनके तनेजा को स्मृति चिह्न, पुष्प और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा  प्रदर्शनी में डॉ. महावीर सिंह, डॉ. नील गुप्ता, डॉ. गीता राणा, डॉ. रामबली प्रजापति, किरण पुंडीर, डॉ. नीतू वशिष्ठ को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें डॉ. अमृतलाल, डॉ. उमाशंकर, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. पंकज, डॉ. किशोर, डॉ. पूनम चौहान, सुनील कुमार, गुरदास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें