फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये न देने पर मारपीट, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में उधार की रुपये न लौटाने पर चार लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद जेठ को खेत में मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हिम्मतपुर सूजती निवासी पूजा ने बताया कि उनके घर शनिवार शाम एक ग्रामीण आया। उसके पति शौकेंद्र के बारे में पूछताछ की। इसी बीच उसका पति घर आया। उसके पति ने रकम लौटाने में असमर्थता जताई। पति को घर के बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। रविवार सुबह खेत पर काम करते समय उसके जेठ बबलू के साथ भी चार लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी भेजा। वहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इस बाबत इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने बताया कि मामला लेनदेन का है। राहुल के शौकेंद्र पर रुपये उधार हैं। वह रुपये मांगने गया था। इन लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की। अगले दिन राहुल के चचेरे भाई ने एक साथी के साथ पूजा के जेठ से मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें