बागपत सीएचसी स्थित आवास पर एसीएमओ डॉ यशवीर की पत्नि डॉ करूणा बच्चों के साथ समय व्यतीत करती हुई
- फोटो : BAGHPAT
डॉक्टर कोरोना से लड़ रहे लड़ाई, घरों में मंगलकामनाएं
बागपत। कोरोना वायरस की महामारी फैलने से चिकित्सकों की ड्यूटी लग गई है। उन्हें घर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। ऐसे में उनके परिवार के लोग बागवानी करके और बच्चों के साथ अपना समय बीता रहे है। डॉक्टरों के परिवार मंगलकामना कर रहे हैं। चिकित्सक मरीजों का इलाज के दौरान अपने परिजनों से दूरी बनाए हुए हैं। उनके परिजन घर में अकेले बैठकर उनका इंतजार कर रहे हैं। चिकित्सकों के परिजनों ने अकेेले में अपनी दिन चर्या बदल ली है। चिकित्सक पति के ड्यूटी पर जाने के बाद कोई बोरियत दूर करने के लिए बागवानी कर रहा है तो अपने बच्चों के साथ समय बीता रहा है।
केस-1
जिला अस्पताल में तैनात सीनियर कंसलटेंट डॉ. एके सैनी वर्तमान समय में कोरोना के चलते लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। बच्चे नोएडा में हैं और पत्नी सुनीता जिला अस्पताल में स्थित आवास में रहती हैं। वह कहती हैं कि पति के घर आने का कोई तय समय नहीं है। वह बागवानी में समय व्यतीत करती हैं।
केस-2
डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर सिंह की पत्नी डॉक्टर करुणा अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर रही है। उनका कहना है कि लॉकडाउन होने के कारण घर से बाहर नहीं जा सकते हैं, पूरा दिन बच्चों के साथ की समय बीत रहा है।