फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में अमरनाथ यात्रा से लौटा श्रद्धालुओं का जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा में अमरनाथ यात्रा से लौटा श्रद्धालुओं का जत्था
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा नगर से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था खेकड़ा लौट आया। नगरवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार ने श्रद्धालुओं की मदद कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

खेकड़ा से 37 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए गया था। वहां आई आपदा के कारण उन्हें दो दिन तक सीआरपीएफ कैंप में रहना पड़ा। यात्रा शुरू होने पर श्रद्धालु दर्शन के लिए आगे बढे़। शनिवार को बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकुशल यात्रा पूरी करने के बाद जत्थे की बस नगर में पहुंची। नगरवासियों ने बाबा अमरनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जत्थे में शामिल तेजबीर धामा, बिट्टू वर्मा, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, संजीव वर्मा, विष्णु गुप्ता, ललित कुमार, बिजेंद्र धामा, सुनील रुहेला, बेबी, बबीता देवी आदि ने बताया कि बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिए आर्मी फोर्स तैनात है। यात्रा के दौरान सरकार और स्थानीय लोगों ने उनकी सहायता की। अमरनाथ यात्रा में बादल फटने के बाद आई प्रलय में हताहत हुए श्रद्धालुओं के लिए सभी ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें