फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बसी, दोघट, बिजरौल समेत अन्य टीमों ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मुबारिकपुर के केटी स्टेडियम में चल रही बागपत कबड्डी लीग में शनिवार को कई मुकाबले हुए। टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

केटी विंग के चेयरमैन कपिल त्यागी ने बताया कि पुरुषों के मुकाबले में केएस नैन अकादमी बसी की टीम ने फिरोजपुर की टीम को 31-4 से हरा दिया। नंगला बड़ी की टीम ने पलड़ा गांव की टीम को 22-20 से हराया। सुभाष क्लब फखरपुर ने सुन्हैड़ा गांव की टीम को 18-11 से हराया। धनौरा गांव के जाट क्लब ने खेकड़ा को 19-13 से हराया। बिजरौल की टीम ने खेकड़ा सी को 27-15 से हराया।
दोघट की टीम ने कहरका गांव की टीम को 25-12 से हराया। मलकपुर की टीम ने मिलाना गांव की टीम को 22-0 से हराया। राठी क्लब टीकरी की टीम ने घिटोरा गांव की टीम को 18-8 से हराया। फिरोजपुर गांव की टीम ने निरोजपुर गांंव की टीम को 16-15 से हराया। शाहपुर बड़ौली की टीम ने पदड़ा गांव की टीम को 21-10 से हराया। सुन्हैड़ा ए की टीम ने मवीकलां को 17-11 से हराया।
विज्ञापन

जाट क्लब खेकड़ा ने हरचंदपुर की टीम को 20-2 से हराया। शिकोहपुर की टीम ने खेकड़ा सी को 19-14 से हराया। बजरंगबली कहरका की टीम ने ढिकाना गांव की टीम को 18-6 से हराया। मुबारिकपुर गांव की टीम ने मिलाना डी की टीम को 22-11 से हराया। पाबला गांव की टीम ने राठी क्लब टीकरी को 13-7 से हराकर अपने मैच जीते।

महिला टीम के मुकाबलों में शबगा गांव की टीम ने पिलाना की टीम को 32-17 से हराया। खैला गांव की टीम ने किरठल बी को 26-18 से हराया। बसी गांव की टीम ने गौरीपुर निवाड़ा की टीम को 39-2 से हराया। शबगा गांव की टीम ने खट्टा प्रह्लादपुर ए की टीम को 28-6 से हराया। बसी गांव की टीम ने खट्टा प्रह्लादपुर बी को 45-2 से हराकर अपने मैच जीते।
विज्ञापन

चेयरमैन कपिल त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को होंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी राहुल चौधरी, भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, चेयरमैन रटौल जुनैद फरीदी, नरेश त्यागी, वेद सिंह, लीलू पहलवान, ललित त्यागी, सत्यवीर प्रधान, वीरेंद्र प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें