फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए बापू-शास्त्री, स्वच्छता का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली गई। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों ने जयंती मनाई। अमीनगर सराय में पॉलीथिन की शवयात्रा निकाली।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ध्वजा रोहण किया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके द्वारा चलाए आंदोलन पर विचार रखें। एडीएम अमित कुमार सिंह, कलक्ट्रेट प्रभारी राजपाल सिंह डिप्टी कलक्टर रामनयन सिंह, एआईजी स्टांप रामदयाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम ने किया। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों के साथ गौरीपुर जवाहरनगर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को इसकी शपथ दिलाई । स्वच्छता के लिए जागरूकता रैली निकाली। डीएम, सीडीओ, एडीएम, डीपीआरओ, बीएसए बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने यहां झाडू़ लगाई।
नगर पालिका परिषद ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। पालिका परिसर में गांधी की राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बीएसए राजीव रंजन मिश्र, चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, ईओ ललित कुमार आर्य, वरिष्ठ लिपिक महेश चंद शर्मा, राष्ट्र वंदना मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र आर्य एडवोकेट, पंडित राधेश्याम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

अमीनगर सराय नगर पंचायत में गांधी और शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया। व्यापारियों को थैले वितरित किए। एसडीएम बागपत पुलिकत गर्ग व नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव ने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया। पालिका और प्रशासन ने पॉलीथिन की अंतिम यात्रा निकाली। इसमें अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, बबली प्रजापति, मंगलसेन शर्मा, उमर इलाही, बाबू कुरैशी, मोंटी आदि रहे। नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में जयंती मनाई गई। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, ईओ संजय कुमार गुप्ता, ठाकुर प्रदीप सिंह आदि रहे।
शिक्षण संस्थाओं में अर्पित की श्रद्धांजलि
बागपत। शिक्षण संस्थाओं में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। प्रबंधक अजय चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय चौधरी, प्रधानाचार्य दिनेश जोशी आदि रहे। श्री यमुना इंटर कॉलेज के दोनों महापुरुषों की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, अशोक बंधु, रविदत्त शर्मा, मुकेश राज शर्मा, रविंद्र भारती आदि रहे।
एनएस पब्लिक स्कूल काठा में महात्मा गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। प्रबंधक आनंद कुमार, शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, उप प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, खुर्शीद अहमद, अरशद मलिक आदि रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बीआरसी में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने झंडी दिखाकर प्रभातफेरी रवाना की। विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकाली। बीईओ वीरेंद्र पाल सिंह, अशोक अंतिल, महेंद्र सिंह, पदम सिंह, विश्वंभर सिंह, योगेश शर्मा, विक्की, धर्मेंद्र, फरजान शैरफ, रहे।
कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। देश को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, मोहित त्यागी, शक्ति राजदान आदि रहे। चांदीनगर क्षेत्र के ढिकौली गांव में स्थित सैनिक भवन में जयंती मनाई। नरेश ढाका, सूबे सिंह ढाका, महिपाल ढाका, मुकेश, कैप्टन राज सिंह, ओमपाल आदि रहे।
दाहा क्षेत्र के निरपुड़ा गांव में प्रधान मुनेश देवी ने महापुरुषों की जयंती पर सफाई अभियान चलाया। गली में झाडू़ लगाकर सफाई की। अभियान में महिलाओं का भी सहयोग रहा। पालीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए सभी को जागरूक किया। राजकुमार, सतबीर, हरबीर, बंटी, रमन, नीतू, राखी, सविता, रुही, उषा, साजिदा, इमराना, पप्पू आदि रहे। स्यादवाद इंस्टीट्यूट की ओर से शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई। स्वच्छता का संदेश दिया। इसमें जम्मू कश्मीर के छात्रों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
चांदीनगर क्षेत्र के खेला गांव के तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन एंड ट्रेनिंग स्कूल में जयंती मनी। इसमें नाटक, संगीत , नृत्य एवं भाषण आदि प्रस्तुत किए। इसमें शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। अमीनगर सराय क्षेत्र के बुढ़सैनी प्राइमरी पाठशाला में जयंती मनाई। मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय, युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष गौरव यादव, अजय पालीवाल, अंकुर कौसिक, लक्की चौधरी, अनिरुद्ध आदि रहे। मदरसा अब्दुल्ला खां मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल माता कालोनी में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। प्रतियोगिता कराई। संस्थापक मास्टर बशीर अहमद, दानिश, गीता शर्मा, साल्वी नाज, आरती शर्मा आदि रहे।
नेहरू युवा केंद्र ने प्लोग रन का आयोजन किया। एसडीएम पुलकित गर्ग ने इसका शुभारंभ किया। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान और स्वयं सेवकों सहयोग रहा। जिला समन्वयक राहुल पांडेय, लेखाकार आंचल श्योराण, अजय, गुलाब, मंजीत, राहुल, यश, रश्मि का सहयोग रहा। चांदीनगर के गौना गांव जयंती पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रैली निकाली। इसमें ममता, नितिन, संतोष राकेश, मंगलेश, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष मांगेराम जाटव, अंकित आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल में युवा भारत संगठन ने जागरूक रैली निकाली। प्रतियोगिताएं कराई। प्रदीप कुमार, विनेश, प्रधानाचार्य सुशील कुमार त्यागी, तिलकराम, तेजराम आदि रहे। टटीरी कस्बे में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। हर्षित, भोला, राधिका, अंश, वंश, सुदर्शन, प्रिंस आदि रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल, पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में जयंती मनी।
मवी कलां गांव में गांधी और शास्त्री की जयंती पर सिंगल यूज प्लास्टिक के संबंध में जागरूकता रैली निकाली। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने झंडी दिखाकर रवाना। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह, मवी कलां जाग्रति संगठन के संरक्षक विनोद कुमार बीनू, गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, इकबाल सिंह पंवार, गोल्डन गेट बागपत के डायरेक्टर सुधीर कुमार, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रिजेश शर्मा, विद्या ज्योति मॉडर्न पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शक्ति प्रकाश शर्मा, गुडलक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दीपेंद्र कुमार, अधिवक्ता विजय श्री आदि रहे। श्री विनायक कॉलेज में बापू की जयंती मनी।
छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छपरौली में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई। ध्वजारोहण व दीप जलाकर किया। अनुराधा शर्मा, कांता रानी, मधु, अपर्णा, शालू, खुशी, स्वाति, सलोनी आदि रहे। ब्लॉक कार्यालय में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। ब्लॉक प्रमुख पति बृजपाल खोखर, एडीओ पंचायत कृष्णपाल मान ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में भी गांधी जयंती मनी।
सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई। जल संरक्षण पर जागरूकता रैली निकाली। जिला जिला विकास प्रबंधक सोमीर पुरी, निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया प्रशिक्षक अनुज कुमार अग्रवाल, प्रशिक्षक रूपल चौहान आदि रहे।
राजनीतिक दलों ने याद किए बापू
बागपत। समाजवादी कार्यालय में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित किया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, डॉ. जितेंद्र यादव, शिवराम यादव, संजय, वशीम खोखर, राजीव, नगेंद्र, जगपाल यादव, सतीश वाल्मीकि, डॉ. शकील अहमद आदि रहे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भी जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष रामपाल पंवार, मोहित प्रधान, सुनील शर्मा, नकुल शर्मा, एडवोकेट नवल आदि रहे। भाजपा ने भी स्वच्छता अभियान चलाया।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कालेज तवेला गढ़ी, जवाहर इंटर कॉलेज बामनौली, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट, हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी, पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल इदरीशपुर में कार्यक्रमों के आयोजन किए । नगर पंचायत कार्यालय दोघट, टीकरी ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। निरपुड़ा गांव में छात्र नेता प्रियव्रत राणा के आवास पर जयंती मनी। चेयरपर्सन बबीता चौधरी, चेयरमैन सोमपाल राठी, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, लोकेद्र ठेकेदार, दीपक सोपंकी, सचिन रूहेला, ईश्वर सिंह, रोहित राठी, निरपुड़ा प्रधान मुनेश देवी, मा. प्रहलाद सिंह आदि रहे।
गांधी जयंती पर खूब दौड़े खिलाड़ी
बागपत/चांदीनगर। खेल विभाग ने क्रॉस कंट्री का आयोजन किया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। बालक वर्ग में रवि प्रथम, अंकुश द्वितीय, आदेश तृतीय, बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, रिया तृतीय रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया। युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, खेल अधिकारी सरिता सिंह आदि रहे।
भेड़ापुर स्पोर्ट्स क्लब ने दौड़ प्रतियोगिता कराई। दौड़ सिरौली पुलिस चौकी से लेकर भेड़ापुर गेट तक हुई। इसमें डब्बू गुर्जर प्रथम, राहुल चपराना द्वितीय, आशीष मावी तृतीय रहा। विजेताओं को सम्मानित किया। समाजसेवी मनु पाल बंसल, कृष्णपाल, जय विंद्र, हरीश, विक्की पहलवान, सुशील आदि रहे।
पुलिसकर्मियों ने कहा आज से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं
फोटो
बागपत।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पुलिस लाइन समेत सभी थानों में कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इसमें पुलिस कर्मियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसपी ने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।
पुलिस लाइन में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीओ दिलीप सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। एसपी दफ्तर में एएसपी अनिल कुमार सिंह ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, रमाला, छपरौली, दोघट, बिनौली, बालैनी, सिंघावली अहीर, चांदीनगर एवं महिला थाने में भी पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वच्छता की शपथ ली। इसमें सीओ सिटी ओमपाल सिंह, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, राकेश कुमार सिंह, दिनेश चिकारा, महिपाल सिंह, रावेंद्र यादव, रवेंद्र कुमार पंत, उमेश कुमार पांडेय, अजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें