फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक का कलक्ट्रेट में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान एवं आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट प्रभारी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नरेशपाल सिंह ने ट्रैक्टर में किसानों व मजदूरों के बैठकर जाने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने, यमुना में कटान व खनन रोकने, चौगामा नहर में पानी छोड़ने तथा कटीले तारों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग की। उधर, बागपत में तालाब को कब्जा मुक्त कराने के साथ ट्यूबवेलों पर मीटर न लगाने की मांग की। उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी मांगे पूरी नहीं हो पाईं तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। यहां बसंत पहलवान, सुधीर धामा, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, कालूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें