बागपत रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे के डीआरएम डिग्गी गर्ग
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे के डीआरएम डिग्गी गर्ग ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर के बाद मार्ग पर सभी इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल लगाए जाएंगे। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर मिली कमियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
डीआरएम डिग्गी गर्ग बुधवार को स्पेशल ट्रेन से बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रिले रूम, एसएम रूम, बैटरी कक्ष, आईपीएस कक्ष, टिकट बुकिंग खिड़की, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय व शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षों में लगी खिड़की पर जाली बाहरी ओर लगाने और शीशा अंदर लगाने पर नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय और रेलवे स्टेशन पर सफाई के निर्देश दिए। कहा कि दिल्ली शामली रेल मार्ग पर 15 नवंबर के बाद बिजली के सिंग्नल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग हो जाएंगे। मार्ग पर ट्रेन 75 प्रति घंटा की किमी की स्पीड से चलने वाली गाड़ी सौ किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी। मार्ग पर यात्रियों का सफर कम समय में पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के बाद डीआरएम शामली के लिए रवाना हो गए।