अग्रवाल मंडी टटीरी में मशाल जुलूस निकालती महिलाएं।
- फोटो : BAGHPAT
अग्रवाल मंडी टटीरी में मेरठ-बागपत हाईवे निर्माण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर में मशाल जुलूस निकाला। युवा इकाई के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। भाकियू गलत तरीके से अधिग्रहण नहीं होने देगी।
निर्माण कंपनी के ठेकेदार के प्रति कस्बे के नागरिकों में रोष व्याप्त है। मशाल जुलूस भारतीय किसान यूनियन कार्यालय से युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में शुरू होकर समाधि से पेट्रोल पंप तक निकाला गया। भाकियू नेता ने कहा कि कंपनी के ठेकेदार ने सड़क के मध्य से दोनों ओर 13 मीटर पर निशानदेही की है, जबकि तहसील के रिकॉर्ड में सड़क के मध्य से दोनों ओर 10-10 मीटर ही सड़क है। उन्होंने 10 मीटर पर ही सड़क बनाने की मांग रखी। यह भी कहा कि दि इससे अधिक भूमि ली जाती है तो नागरिकों को मुआवजा और नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं करने दी जाएगी। इस दौरान संजय कुमार, ताहिर अली, अय्यूब अली, संजीव शर्मा, डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ प्रदीप नैन, राजू शिरोमणि शर्मा, विजय मानव, राकेश कुमार, रीना देवी शामिल रहे।