फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत के युवा बनेंगे राष्ट्रीय एकता के वाहक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नेहरु युवा केंद्र की इकाई द ग्रेट भगत सिंह युवा मंडल और मंगल दल निवाड़ा की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति को बढ़ावा देने के लिए जिलेभर में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास ने सोमवार को राष्ट्रीय एकता के पोस्टर का विमोचन किया। जिले में संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके युवा इनाम उल हसन के नेतृत्व में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनाम उल हसन ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, पेंटिंग, स्लोगन, मेंहदी प्रतियोगिता के अलावा राष्ट्रीय एकता मशाल रैली, युवा संवाद, मतदाता जागरुकता और हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सोनू ने अभियान से 2000 युवाओं को जोड़ा जाएगा इस मौके पर आमिर अंसारी, मोनू कुमार, प्रतीक गोस्वामी, प्रशांत कुमार मौजूद रहे। संवाद
अभिभावकों को जागरूक किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर महनवा में निपुण भारत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, एआरपी अनीता, जितेंद्र कुमार ने अभिभावक को निपुण भारत मिशन, आपरेशन कायाकल्प, डीबीटी के बारे में जानकारी देकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजकुमार शर्मा, कुमार तोमर, विभा शर्मा, गुलराना, सुभाष, रविशंकर, सुषमा शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

चौपाल के निर्माण के लिए धनराशि दी
छपरौली। नांगल गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान जगपाल सिंह गांव में कश्यप चौपाल का निर्माण कराने के लिए 2 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि दी। इस मौके भोपाल सिंह, ओमवीर सिंह, भालू राम, सत्येंद्र पाल, घनश्याम सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें