बागपत में राष्ट्र वंदना चौक पर तैनात पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
भारत बंद को रालोद, सपा और कांग्रेस पहले ही समर्थन का एलान कर चुकी है तो उनके पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी धरना स्थलों पर पहुंचने शुरू हो गए। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी व जिला अध्यक्ष प्रताप गुर्जर का कहना है कि सरकार को केवल चेतावनी देने के लिए भारत बंद का आह्वान किया गया है कि वह किसानों के विरोध में बनाए गए इन कानूनों को रद्द करे।
अगर कानून रद्द नहीं किए गए तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यूपी में विधानसभा चुनाव में किसानों के विरोध का बड़ा असर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेना के वाहन, स्कूल वाहन, एंबूलेस और आपात सेवाओं के वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
इसके अलावा भी जिले में बड़ौत, खेकड़ा, किशनपुर बराल, दाहा में जाम लगाया जाएगा। वहीं किसानों के नेशनल व स्टेट हाईवे जाम करने को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।