उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बडौत बड़का गांव में बुधवार की रात दूसरे समुदाय के युवकों ने दो छात्रों पर लाठी व डंडों से हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया और पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल छात्र ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
घायलो में उत्तम ओर उसका दोस्त मनीष निवासी बड़का शामिल है। बुधवार की देर रात्रि दोनों घर से थोड़ी दूर पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के चार पांच लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उत्तम को भी चोट लगी है।
यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान
आरोप है कि हमलावर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि घायल उत्तम की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।