फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाया दमखम, सांसद बोले-राष्ट्र निर्माण में युवाओं का होता है अहम योगदान

Sun, 12 Mar 2023 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में युवा मोहत्सव में काफी संख्या में युवा एकत्र हुए। इस दौरान फिटनेस मॉडल रूबल धनकड़, गायिका चंचल बंजारा, यूथ आइकन वंश त्यागी सहित विभिन्न हस्तियां शामिल हुई।
 
विज्ञापन
युवा मोहत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत के तत्वावधान में रविवार को जनता वैदिक कॉलेज में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला संस्कृति की झलक दिखाती प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कार्यक्रम में युवा कलाकार, लेखक, फोटोग्राफर, वक्ता प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इस युवा उत्सव का उद्घाटन सांसद डॉ सत्यपाल सिंह द्वारा किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का योगदान होता है इसलिए युवाओं को जीवन में संतुलन बनाकर कड़ी मेहनत के साथ अलग हासिल करना चाहिए उन्होंने बागपत के युवाओं से उम्मीद जताई कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर बागपत का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर फिटनेस मॉडल रूबल धनकड़ ने कहा कि आज का युवा कम समय में सफलता हासिल करना चाहता है लेकिन सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वस्थ रहने के लिए शरीर का फिट होना बहुत जरूरी होता। उन्होंने सुबह व शाम योगाभ्यास करने का आहवान किया।
विज्ञापन


इस अवसर गायिका चंचल बंजारा, कंटेंट क्रिएटर वंश त्यागी भी शामिल हो रहे हैं। युवा कलाकार टैलेंट हंट- पेंटिंग, यंग राइटर्स टैलेंट हंट, फोटोग्राफी टैलेंट हंट, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक उत्सव भी हो रहा है जिसमें समूह कार्यक्रम में जनपद के 300 से अधिक युवाओं ने अपना पंजीकरण किया है।

वहीं बाल विकास परियोजना, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम में डीएम राजकमल यादव के अलावा युवा नेहरू केन्द्र से अरूण तिवारी सहित भाजपा नेता व काफी संख्या में युवा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें