फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खेकड़ा में गृह क्लेश के कारण युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 14 Nov 2022 01:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत के खेकड़ा की काशीराम कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुद की जान ले ली। वजह गृह कलह बताई जा रही है। युवक का परिजनों से घरेलू बातों पर विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठा लिया।
 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र की काशीराम कॉलोनी मे रहने वाले एक युवक ने गृह कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्तक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेकड़ा की काशीराम कॉलोनी मे रहने वाले जितेंद्र का कुछ दिनों से परिजनो से घरेलू बात को लेकर विवाद बना हुआ था। रविवार की देर रात भी जितेंद्र की परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। सुनी के बाद आवेश में आकर जितेंद्र ने मकान के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar:  एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
 

सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मृतक के शव को रात मे ही पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें