फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: राखी बांधकर घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

Tue, 29 Aug 2023 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में रक्षाबंधन से एक दिन पहले भाई के घर से लौट रही बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि वह भाई के घर से राखी बांधकर घर लौट रही थी। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में  खेड़ा हटाना गांव से अपने भाई को राखी बांधकर अपने बेटे केे साथ बाइक पर वापस घर लौट महिला की लुहारी व खामपुर गांव के बीच पुल पर बने ब्रेकर पर बाइक से फिसलकर सड़क पर गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजन महिला को लेकर नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजन गमगीन है।

विज्ञापन

गांगनौली गांव निवासी धमेंद्र की पत्नी पिंकी उम्र 40 साल सोमवार को अपने गांव खेड़ा हटाना गांव में अपने भाई को राखी बांधने गई हुई थी। रांखी बांधने के बाद मंगलवार को अपने बेटे वंश के साथ बाइक पर बैठकर गांगनौली गांव जा रही थी। जैसे ही वे लुहारी व खामपुर गांव के बीच पुल पर पहुंचे तो पुल पर बने ब्रेकर से पिंकी बाइक से फिसलकर सड़क पर गिर पड़ी और सिर फटने से पिंकी की मौत हो गई।
 
परिजन महिला को लेकर नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजन गमगीन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें