फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : थाने में पति को यातनाएं देने पर पत्नी की हार्ट अटैक से मौत, गांव में तनाव, पुलिसबल तैनात

Wed, 26 Oct 2022 02:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : थाने में पति को यातनाएं देने पर पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे गांव में तनाव फैल गया। वहीं गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थाने में पति को यातनाएं देने पर पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई और गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बिलौचपुरा गांव में दीपावली पर्व की रात्रि में कमेटी के रुपयों के लेन-देन को लेकर पप्पू व उसके चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस बिलौचपुरा निवासी पप्पू समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पप्पू का आरोप है कि उसकी पिटाई की गई और उसे ही थाने में बंद कर यातनाएं दी गईं। जिसका पता चलने पर उसकी पत्नी मसूरिया थाने पर पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा।

परिजनों का कहना है कि मसूरिया पति को यातनाएं देने का सदमा सहन नहीं कर पाई और उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे बागपत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि सदमे के कारण उसे हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने थाने में यातनाएं देने का विरोध किया। पीड़ित ने तीन दरोगाओं पर यातनाएं देने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट

विज्ञापन

उधर, जानकारी होने पर सीओ देवेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर जानकारी ली और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में विधि विधान से की जा रही गोवर्धन पूजा, जगह-जगह गोवर्धन की आकृति, देखिए तस्वीरें

सीओ ने सौंपी जांच रिपोर्ट, पहले से बीमार थी महिला, दारोगाओं पर कारवाई का आश्वासन
सीओ देवेंद्र शर्मा गांव में जांच करने पहुंचे, जहां बताया गया कि चाचा-भतीजे का आपसी विवाद था। उसमें चाचा को 23 अक्तूबर को पकड़ा गया था और उसका 24 को चालान कर दिया गया। उसकी पत्नी पहले से बीमार रहती थी और उस बीमारी के कारण हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हुई है। वहीं पैसे मांगने के आरोपों की जांच अभी चल रही है। उन्होंने कारवाई का आश्वासन दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें